योग के लिए साथ हुए मोदी, केजरीवाल

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर यहां राजपथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित हजारों लोगों के साथ योग शिविर में हिस्सा लिया।

केजरीवाल ने कहा कि योग करने से तनाव से मुक्ति मिलती है। उन्होंने कहा, “योग अच्छी चीज है। हर किसी को योग करना चाहिए।”

केजरीवाल ने फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के बाद विपासना ध्यान शिविर में समय बिताया था। मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद भी उन्होंने बेंगलुरू में प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का लाभ लिया था, जिसमें योग भी शामिल है।

उपराज्यपाल नजीब जंग एवं उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी राजपथ पर आयोजित योग शिविर में हिस्सा लिया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को देशभर में अलग-अलग जिलों, शहरों और कस्बों सहित विश्वभर के 192 देशों में योग शिविर और योग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493