राजस्थान : वसुंधरा राजे ने 30 हजार लोगों के बीच किया योग

जयपुर, 21 जून (आईएएनएस)। इन दिनों विवादों में घिरी हुईं राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजधानी जयपुर में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

एक अधिकारी ने बताया, “करीब 30,000 लोगों के योग करने के लिए प्रबंध किए गए थे और स्टेडियम लोगों से खचाखच भरा था।”

लोग बड़ी संख्या में सवाई मान सिंह (एसएमएस) स्टेडिम में जमा हुए थे, जहां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

अधिकारी ने आगे बताया, “हमारी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र राठौर ने भी योग में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में लोगों को योग सिखाने के लिए योग गुरु भी मौजूद थे। कार्यक्रम 30-40 मिनट तक चला।”

राज्य के अन्य 33 जिलों में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

राज्य सरकार के अधिकारियों ने दावा किया कि राज्य भर में आयोजित अलग अलग योग कार्यक्रमों में लाखों लोगों ने हिस्सा लिया।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए करीब तीन हजार अधिकारियों, सैनिकों और उनके परिवारों ने 61 कैवेलरी पोलो ग्राउंड पर योगासन किया।

वसुंधरा ने शनिवार को कहा था कि योग इंसान को तनाव से राहत देता है और और चिंताओं से मुक्त करता है।

वसुंधरा ने एक बयान में कहा, “श्वसन क्रियाओं, ध्यान और आसान से व्यायाम से इंसान हमेशा स्वस्थ और खुशहाल रह सकता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493