मुंबई, 21 जून (आईएएनएस)। मुंबई अवैध शराब हादसे में रविवार को मृतकों की संख्या बढ़ कर 94 हो गई, जो पिछले 11 सालों में महाराष्ट्र में अवैध शराब पीकर से हुई सबसे ज्यादा मौतें हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि अब तक 94 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 45 लोग विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती हैं।
इन लोगों ने बुधवार रात को मलवानी में शराब की दुकान से शराब पी थी।
इस मामले की जांच कर रही अपराध शाखा ने मुंबई और इसके आसपास के क्षेत्रों में अवैध शराब का धंधा करने वाले कम से कम चार लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने अब तक इस घटना के संबंध में लगभग 20 लोगों को पकड़ा है।
इस दौरान, मुंबई पुलिस ने लक्ष्मी नगर झुग्गी और अन्य क्षेत्रों में घर-घर जाकर तलाशी लेने का अभियान शुरू किया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या किसी ने यहां से शराब खरीदी या उसका सेवन किया था।
रविवार को इस तरह के कम से कम आठ लोगों को पकड़कर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
दिसंबर 2004 में मुंबई में इस तरह की दो घटनाओं में 87 लोगों की मौत हो गई थी।
dharmpath.com dharmpath