नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। राजपथ पर रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक योग सत्र में प्रतिभागियों ने 35 मिनट में 35 योगासन किए।
अधिकारियों ने कहा कि आयुष मंत्रालय द्वारा तय योग प्रोटोकॉल के अनुसार, योग सत्र में प्राणायाम और ध्यान (35 मिनट) सहित अन्य व्यायाम शामिल रहे।
विशाल योग कार्यक्रम एक प्रार्थना और शरीर को लचीला बनाने के हल्के-फुल्के व्यायामों के साथ शुरू हुआ।
इस दौरान ताड़ासन, वक्रासन, भद्रासन और भुजंगासन सहित अन्य योगासन करवाए गए।
dharmpath.com dharmpath