कोपा अमेरिका : उरुग्वे क्वार्टर फाइनल में

ला सेरेना (चिली), 21 जून (आईएएनएस)। उरुग्वे की टीम कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक उरुग्वे ने पराग्वे को 1-1 की बराबरी पर रोका।

क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए उरुग्वे को कम से कम एक अंक चाहिए था। ड्रॉ खेलकर उसने यह अंक हासिल कर लिया।

दूसरी ओर, पराग्वे पहले ही क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुका था।

उरुग्वे के लिए मैच का पहला गोल जोस मारिया जिमेमेज ने किया। यह गोल 29वें मिनट में हुआ।

इसके बाद पराग्वे ने भी गोल करने के लिए जोर लगाया। एल. बारियोस ने 44वें मिनट में गोल करते हुए पराग्वे को बराबरी पर ला दिया।

ग्रुप-बी में उरुग्वे तीसरे स्थान पर रहते हुए अंतिम-8 दौर में पहुंचा। ब्राजील दूसरे स्थान पर रहा। उसने शनिवार को ही जमैका को 1-0 से हराया। पराग्वे की टीम पहले स्थान पर रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493