काठमांडू, 21 जून (आईएएनएस)। भारी बारिश के बावजूद नेपाल सरकार और भारतीय दूतावास ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर काठमांडू में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया।
सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम स्वास्थ्य एवं आबादी मंत्रालय में आयोजित किए गए, जबकि दूसरा कार्यक्रम दूतावास में आयोजित किया गया।
नेपाल के मुख्य सचिव लीलामणि पौड़याल ने कहा, “हमें योग कक्षाएं चलाने के लिए अलग से बजट की जरूरत है।”
नेपाल ने देश में योग के प्रचार के लिए अलग से कार्यक्रम शुरू करने के भी निर्देश दिए, जिसमें लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा और उन्हें योग के लाभ के बारे में बताया जाएगा।
दूतावास की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नेपाल के उपराष्ट्रपति परमानंद झा मुख्य अतिथि थे।
योग दिवस से पहले दूतावास के फेसबुक पृष्ठ के जरिए योग पर प्रतिदिन सवाल पूछे जाते थे। योग पर निबंध और चित्र प्रतियोगिता का भी संचालन किया गया।
नेपाल की प्रमुख हस्तियों- मनीषा कोइराला, हरिवंश आचार्य, मदन कृष्ण श्रेष्ठ और माला लिंबू ने भी इन आयोजनों में हिस्सा लिया।
इन आयोजनों में केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों और नेपाल के विभिन्न योग संगठनों के सदस्यों जैसे पतंजलि योग आश्रम, मनोक्रांति योग केंद्र, अरविंदो योग आश्रम, ऑर्ट ऑफ लीविंग, माइंड एंड मैनेजमेंट, ओशो तपोवन, हिमालय अंतर्राष्ट्रीय योग अकादमी और अनुसंधान केंद्र ने भी हिस्सा लिया।
इन कार्यक्रमों में 30 मिनट के योग के आसन, प्रणायाम किया गया। इसके बाद तीन योग विद्धानों द्वारा भाषण दिया गया, जिसमें इतिहास एवं सिद्धांतों, योग के वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक पहलुओं पर चर्चा की गई।
dharmpath.com dharmpath