पटना, 21 जून (आईएएनएस)। विलुप्तप्राय गरुड़ पक्षियों के संरक्षण के उपाय अपनाए जाने के बाद बिहार में गरुड़ पक्षियों की संख्या 500 हो गई है। वन अधिकारी ने यह जानकारी दी।
बिहार में मुख्य वन संरक्षक बी.ए. खान ने बताया, “यह हमारे लिए गर्व करने वाली बात है कि पिछले कुछ सालों में गरुड़ों की संख्या लगातार बढ़ी है।”
दुनियाभर में गरुड़ पक्षी की संख्या मात्रा 1,200-1,300 के लगभग है। ये पक्षी प्रवासी प्रवृत्ति के होते हैं। भारतीय पुराणों के अनुसार, गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन माना जाता है।
खान ने बताया, “छह महीने पहले भागलपुर में गरुड़ पक्षियों के संरक्षण के लिए खासकर घायल पक्षियों की देखभाल के लिए बचाव एवं पुनर्वास केंद्र खोला गया था।”
एक अधिकारी ने बताया कि भागलपुर में आकर बसने के आठ सालों बाद यहां गरुड़ पक्षियों की संख्या 78 से बढ़कर 500 हुई है।
उन्होंने कहा, “अब न सिर्फ भागलपुर में गरुड़ पक्षियों के घोंसले हैं, बल्कि ये पक्षी पास के खगड़िया जिले में भी बसने और घोंसले बनाने लगे हैं।”
dharmpath.com dharmpath