सैन जुआन (प्यूटो रिको), 21 जून (आईएएनएस)। ग्रेनाडा के धावक किरानी जेम्स के कोच ने कहा है कि लंदन ओलंपिक-2012 के 400 मीटर वर्ग के स्वर्ण पदक विजेता की नजरें 22 से 30 अगस्त तक बीजिंग में होने वाले विश्व चैम्पियनशिप पर हैं जिसे वह एक बार फिर हासिल करने की कोशिश करेंगे।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार जेम्स ने 2011 में विश्व खिताब अपने नाम किया था लेकिन दो साल बाद मॉस्को में 2013 में हुए प्रतियोगिता में अमेरिका के लैस्वान मेरिट बाजी मारने में कामयाब रहे।
जेम्स के कोच हार्वे ग्लांस ने शनिवार को कहा, “मुझे लगता है कि वह विश्व खिताब एक बार फिर अपने नाम करने के लिए बेकरार हैं। मेरिट जरूर अपना खिताब बचाने की कोशिश करेंगे ऐसे में यह मुकाबला दिलचस्प होगा।”
जेम्स इस साल पिछले पांच रेसों में अपराजित रहे हैं। इसमें तीन बार उनका मुकाबला सीधे मेरिट से रहा है।
dharmpath.com dharmpath