राष्ट्रीय सुपरक्रॉस चैम्पियनशिप में अव्वल रहे अरविंद

कोयंबटूर, 21 जून (आईएएनएस)। अरविंद केपी (टीवीएस रेसिंग) ने रविवार को राष्ट्रीय सुपरक्रॉस चैम्पियनशिप में ओवरऑल क्लास में पहला स्थान हासिल किया।

टीवीएस टीम के ही अब्दुल वहीद तनवीर दूसरे स्थान पर रहे।

एसएक्स 2 क्लास में जिग्नेश, जतिन और यश पवार के बीच जोरदार टक्कर हुई। शुरुआती दो लैप तक तीनों काफी आक्रामक नजर आए।

बाद में हालांकि पवार ने बढ़त हासिल की तथा 37 अंकों के साथ ओवरऑल क्लास का खिताब अपने नाम किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493