नेमार पर प्रतिबंध के खिलाफ अपील करेगा ब्राजील

सैंटियागो, 21 जून (आईएएनएस)। ब्राजील की फुटबाल टीम जारी कोपा अमेरिका टूर्नामेंट में नेमार पर लगे चार मैचों के प्रतिबंध के खिलाफ अपील करेगी।

ब्राजीलियाई टीम के कोच डुंगा ने शनिवार को बताया कि ब्राजील फुटबाल परिसंघ इस फैसले के खिलाफ अपील करेगा।

दक्षिण अमेरिकी फुटबाल की संचालन संस्था कॉनोबोल की अनुशासन समिति ने कोलंबिया के खिलाफ मैच के बाद नेमार को प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों से उलझने के आरोप में शुक्रवार को चार मैचों के लिए प्रतिबंधित कर दिया। ब्राजील को इस मैच में कोलंबिया से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा।

नेमार पर मैच अधिकारियों को अपशब्द कहने का भी आरोप है। रेफरी की रिपोर्ट के अनुसार मैच के बाद नेमार ने ड्रसिंग रूम जाने वाले रास्ते पर खड़े होकर एनरिक ओसेस के आने का इंतजार किया और उन्हें अपशब्द कहे।

डुंगा ने हालांकि अपने खिलाड़ी का बचाव करते हुए कहा कि मैच के दौरान नेमार को करीब 20 बार प्रतिद्वंद्वी टीमों द्वारा आघात पहुंचाने की कोशिश की गई लेकिन इसके बावजूद पीला कार्ड ब्राजीलियाई स्टार को दिखाया गया।

नेमार ने भी मैच के बाद नराजगी जताते हुए ब्राजीलियाई मीडिया से कहा था कि उन्हें लगता है कि नियम हमेशा उनके खिलाफ ही इस्तेमाल किए जाते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493