उप्र : किशोरी से दुष्कर्म का मामला दर्ज

पीड़िता के पिता ने गांव के ही कंधीलाल लोधी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है तथा पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए हमीरपुर भेजा गया है। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

पुलिस के अनुसार, बीते दिनों गुटकवारा गांव निवासी 13 वर्षीय संध्या (काल्पनिक नाम) शाम के समय शौच के लिए गई थी। वहां पर मौजूद गांव के ही सजातीय कंधीलाल लोधी ने जबरन पकड़ लिया और खेतों की ओर ले गया। काफी देर तक जब लड़की घर नहीं लौटी, तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। वापस आने पर लड़की ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। लड़की के पिता की तहरीर पर थाना जरिया में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

थानाध्यक्ष जरिया अमर सिंह ने बताया कि पीड़िता के बाबा की तहरीर पर गांव के ही कंधीलाल लोधी के विरुद्ध धारा 376(2) आईपीसी व 506, धारा 4 लैंगिक अपराध से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सरीला ने घटना की जानकारी ली तथा थानाध्यक्ष को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493