दिल्ली : 5 की गिरफ्तारी से छीनाझपटी के 105 मामले सुलझे

नई दिल्ली 21 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस ने झिंझना गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि यह गिरोह लूटपाट और चेन झपटने के 105 मामलों में शामिल था।

गिरफ्तार युवकों की पहचान मनोज (22), पिंकू (28), जगदीश (27) और अशोक (28) के रूप में हुई है। ये सभी उत्तर प्रदेश के झिंझना के रहने वाले हैं। दिल्ली पुलिस के एक विशेष दल ने शुक्रवार को पश्चिमी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में छापेमारी के दौरान इन्हें गिरफ्तार किया था।

एक अन्य आरोपी सतीश को बाद में गिरफ्तार किया गया। वह लूटी हुई चेन इनसे खरीदता था।

पुलिस उपायुक्त प्रेम नाथ ने कहा, “आरोपी दक्षिणी दिल्ली और गुड़गांव में लूट और छीनाझपटी के मामलों में शामिल हैं। उनकी गिरफ्तारी से लूटपाट और छीनाझपटी के 105 मामले हल हो चुके हैं।”

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी दिन में छह से आठ चेन झपटकर अलग-अलग रास्तों से अपने घर भाग जाते थे। आरोपी यहां किराए के मकान में रहते थे।

अधिकारी ने कहा, “वे गिरोह के सदस्यों से फोन के द्वारा संपर्क करते थे और लूटे और छीने हुए सामान की बिक्री के लिए वे एक निश्चित स्थान पर मिलते थे। वे इन सामानों को झिंझना और दिल्ली में बेचा करते थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493