निक से अलग होकर दुखी हैं ओलिविया

लॉस एंजेलिस, 22 जून (आईएएनएस)। पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी ओलिविया कल्पो अपने गायक ब्वायफ्रेंड निक जोनास के साथ अलगाव से बेहद दुखी हैं, लेकिन उन्होंने अपने प्रशंसकों को भरोसा दिलाया है कि वह जल्द ही इस गम से उबर जाएंगी।

ओलिविया (23) और निक (22) करीब दो साल से साथ थे, लेकिन अब दोनों अलग हो चुके हैं।

वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के अनुसार, ओलिविया ने शुक्रवार को फोटो साझा करने वाली वेबसाइट इंस्टाग्राम और माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर गमगीन संदेश और तस्वीरें साझा की, जिससे उनके भीतर का दुख जाहिर हो रहा था।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर सूर्यास्त और ताड़ के पेड़ की एक तस्वीर के साथ लिखा, “दिल टूट गया, इससे ज्यादा कुछ नहीं।”

ओलिविया और निक ने 2013 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था और पिछले कुछ समय में तो ऐसा लगा था जैसे दोनों अपने रिश्ते को लेकिर काफी गंभीर हैं। दोनों को कई कार्यक्रमों और समारोहों में भी साथ देखा जाता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493