वृंदावन में महंत पर छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी हिरासत में

मथुरा, 22 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के वृंदावन आई एक महिला श्रद्घालु ने आश्रम के महंत पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी महंत को हिरासत में ले लिया है।

वहीं, आरोपी महंत का कहना है कि आश्रम की संपत्ति हड़पने के लिए विरोधियों ने उन्हें फंसाने की साजिश की है।

पुलिस ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के ज्ञानगुदड़ी स्थित एक आश्रम के महंत नित्यानंद पर झांसी की महिला श्रद्घालु ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। महिला का आरोप है कि वह दो दिन पहले अपने पति के साथ वृंदावन में एक महीने के प्रवास पर आई थी। आश्रम में कमरा किराये पर लिया, जिसके बाद पति लौट गए।

आरोप है कि शनिवार देर रात आश्रम के महंत उसके कमरे में घुस आए और छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला के शोर मचाने पर आश्रम में मौजूद अन्य लोग और पड़ोसी एकत्र हो गए। मामला कोतवाली पहुंचा, तो पुलिस ने महंत को हिरासत में लिया।

कोतवाली प्रभारी संजय जायसवाल का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। अगर महंत दोषी पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493