9.5 लाख एनसीसी कैडेटों ने किया योग

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के 9.5 लाख से अधिक सदस्यों ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न केंद्रों पर आयोजित कार्यक्रमों में योग किया।

रक्षा मंत्रालय की ओर से इस संबंध में सोमवार को बयान जारी किए गए, जिसके मुताबिक, “एनसीसी के 9.5 लाख से अधिक कैडेटों ने राजपथ सहित देशभर में 1,805 केंद्रों पर आयोजित कार्यक्रमों में योग कर रिकॉर्ड कायम किया।”

रक्षा मंत्रालय से जारी बयान के अनुसार, “एनसीसी के कैडेटों ने लेह, अरुणाचल प्रदेश, कन्याकुमारी तथा अंडमान एवं निकोबार और लक्षद्वीप सहित विभिन्न स्थानों पर योग किए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493