आईआईटी-खड़गपुर, बीईएमएल के बीच समझौता

कोलकाता, 22 जून (आईएएनएस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-खड़गपुर ने बोगी डिजाइन, प्रणोदन प्रणाली नियंत्रण और वैकिल्पक कार सामग्री के क्षेत्रों में सहयोग के लिए बीईएमएल के साथ समझौता किया है। संस्थान ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बीईएमएल के निदेशक (रेल एवं मेट्रो) अनिरुद्ध कुमार और आईआईटी खड़गपुर के निदेशक पी.पी.चक्रवर्ती के बीच बेंगलुरू परिसर में 19 जून को ज्ञापन पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

सहयोग के इन प्रस्तावित क्षेत्रों में बोगी डिजाइन, तीन चरण का प्रणोदन प्रणाली नियंत्रण, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंटरफेरेंस (ईएमआई), वैकिल्पक कार सामग्री आदि शामिल हैं।

बयान में कहा गया है कि इस एमओयू से आयात पर निर्भरता में कमी आएगी। इस समझौते का उद्देश्य मध्यम/तीव्र गति की रेल और मेट्रो परियोजनाओं सहित रेलवे के उभर रहे क्षेत्रों में अग्रणी रहना है।

चक्रवर्ती ने कहा, “फैकल्टी और विद्यार्थी स्तर पर यह हमारे अनुसंधानकर्ताओं के लिए बढ़िया अवसर है।”

इस संस्थान का नई प्रौद्योगिकी विकास के लिए भारतीय रेल के साथ सहयोग है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493