ब्राजीलियाई कोच डुंगा ने पराग्वे को बताया मजबूत टीम

सैंटियागो (चिली), 22 जून (आईएएनएस)। ब्राजील फुटबाल टीम के कोच डुंगा ने कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल के अपने प्रतिद्वंद्वी पराग्वे को एक मजबूत टीम बताया है। ब्राजील रविवार को वेनेजुएला को 2-1 से हरा कर ग्रुप-सी से शीर्ष टीम के तौर पर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा।

वेनेजुएला के खिलाफ मैच में ब्राजीलियाई डिफेंडर थियागो सिल्वा और फॉरवर्ड खिलाड़ी रोबटरे फर्मिनो ने एक-एक गोल दागा। ब्राजील को क्वार्टर फाइनल में 27 जून को पराग्वे से भिड़ना है।

वेनेजुएला के खिलाफ मैच के बाद डुंगा ने कहा, “मुझे लगता है कि पराग्वे एक मजबूत टीम है और उनके पास एक कुशल कोच भी है। पराग्वे अपनी योग्यता अर्जेटीना के खिलाफ दिखा चुका है। नॉकआउट दौर में गलती की कोई संभावना नहीं है।”

ब्राजील के नेमार चार मैचों के लिए लगे प्रतिबंध के कारण इस मैच में नहीं खेल सकेंगे। डुंगा ने हालांकि कहा कि नेमार की गैरहाजिरी के बावजूद ब्राजीलियाई टीम कोई रास्ता निकालने में कामयाब होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493