बिहार : सी़ पी़ ठाकुर ने ठोंका मुख्यमंत्री पद का दावा

पटना, 22 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सी़ पी़ ठाकुर ने सोमवार को कहा कि वह मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की दावेदारी पेश कर दी है।

पटना में पत्रकारों के साथ चर्चा में सांसद ठाकुर ने कहा, “अगर पार्टी चाहे तो मैं अपने बिहार के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार हूं। मैं मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हूं।”

उन्होंने पार्टी से चुनाव के पूर्व मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने की भी मांग की।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ठाकुर के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि लोकतंत्र में सबको बोलने का हक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में तय होगा।

उल्लेखनीय है कि बिहार में आगामी सितंबर-अक्टूबर में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जनता दल (युनाइटेड) गठबंधन मुख्यमंत्री पद के लिए जहां नीतीश कुमार के नाम की घोषणा कर दी है, वहीं भाजपा की बिहार इकाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मादी के नाम पर चुनाव लड़ने की नीति अपना रही है।

इस बीच हालांकि राजद और जद (यू) के नेता लगातार राजग से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने की मांग कर रहे हैं।

पिछले सप्ताह भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी अनंत कुमार ने राज्य के अपने दौरे के दौरान कहा था कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का चेहरा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493