बांग्लादेश : विपक्ष के 33 नेताओं के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

ढाका, 22 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश में एक अदालत ने सोमवार को विपक्ष के 33 सदस्यों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। इसी वर्ष जनवरी में सरकार विरोधी रैली के दौरान बम विस्फोट से जुड़े होने के आरोप में उनके खिलाफ यह वारंट जारी किया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, न्यायाधीश कामरुल हुसैन मुल्ला और ढाका के महानगर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने मामले पर स्व संज्ञान लेते हुए यह आदेश जारी किया।

अदालत ने बांग्लादेश नेशनल पार्टी (बीएनपी) की स्थायी समिति के सदस्य बैरिस्टर रफीकुल इस्लाम मियाह के अलावा 32 अन्य विपक्षी दल के नेताओं के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

सभी नेताओं पर 28 जनवरी को प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान अपनी-अपनी पार्टी के समर्थकों पर बम विस्फोट के लिए उकसाने का आरोप है।

बम विस्फोट में तीन पुलिसकर्मियों सहित 10 लोग घायल हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493