दिल्ली में योग, संगीत के लिए मुख्य पाठ्यक्रम में होगी कटौती : सिसोदिया

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि उनकी सरकार मुख्य पाठ्यक्रम में 25 फीसदी की कटौती करने का प्रयास कर रही है, और इसके स्थान पर योग, संगीत और खेल जैसे जीवन से जुड़े पाठ्यक्रमों को शामिल किया जाएगा।

यहां नेशनल कांफ्रेंस फॉर योग टीचर्स के उद्घाटन समारोह में सिसोदिया ने कहा, “जीने के लिए जो चीजें आवश्यक हैं, हम उन्हें पाठ्येतर कहकर पुकराते हैं, वे वैकल्पिक हैं, लेकिन उन्हें मुख्य पाठ्यक्रम के रूप में पढ़ाया जाता है।”

उन्होंने कहा कि योग, खेल और संगीत सीखे बिना जिंदगी अधूरी होती है, लेकिन अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान सीखे बिना ऐसा नहीं होता है।

उन्होंने कहा, “आप मुझे अगर स्वतंत्रता दें, तो मैं मुख्य पाठ्यक्रम 50 फीसदी तक कम कर दूं। लेकिन शुरुआत में दिल्ली शिक्षा विभाग में मैंने एक दल का गठन किया है और उससे इस साल मुख्य पाठ्यक्रम में 25 फीसदी की कमी करने का आग्रह किया है।”

उन्होंने कहा, “अगर यह सभी स्कूलों के लिए संभव नहीं हो सका, तो हम इसे कुछ स्कूलों में प्रायोगिक परियोजना के रूप में लागू करेंगे।”

उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम में लाई गई कमी को योग, संगीत और खेल जैसे पाठ्यक्रम से बदल दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, “मेरा केंद्र सरकार से आग्रह है कि जब हम इसे इस साल लागू करें तो वह इन्हें विषयों के रूप में चिन्हित करे साथ ही इसे मुख्य पाठ्यक्रम के रूप में स्वीकार करे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493