मोदी ने लग्जमबर्ग को राष्ट्रीय दिवस पर दी बधाई

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लग्जमबर्ग के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर वहां के लोगों को शुभकामनाएं दी।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, “लग्जमबर्ग के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर वहां के लोगों को मेरी शुभकामनाएं। मुझे पूरा विश्वास है कि आगामी सालों में हमारे संबंध अधिक मजबूत होंगे।”

इस दिन लग्जमबर्ग के नरेश का आधिकारिक जन्मदिन भी होता है।

हालांकि, लग्जमबर्ग के किसी नरेश या रानी का वास्तविक जन्मदिन 23 जून को नहीं होता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493