लखनऊ, 23 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कानपुर में मंगलवार तड़के सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि कानपुर देहात के भोगनीपुर बिहार घाट के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार अशोक (45) उनकी पत्नी अनीता (43) व मां निर्मला (67) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार, कार की गति काफी तेज थी, जिससे कार तीन बार पलट कर सड़क के किनारे लुढ़क गई। ये लोग किसी कार्यक्रम में शिरकत करने औरैया जा रहे थे। इस दुर्घटना की चपेट में आने वाले घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
dharmpath.com dharmpath