रियो डी जनेरियो, 23 जून (आईएएनएस)। ब्राजील का अग्रणी फुटबाल क्लब वास्को डा गामा जल्द ही फीफा द्वारा दो बार साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने जाने की उपलब्धि हासिल कर चुके रोनाल्डिन्हो से करार कर सकता है। क्लब ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार रोनाल्डिन्हो का अनुबंध शनिवार को मेक्सिको के क्वेरेटारो क्लब से खत्म हुआ।
ब्राजीलियाई क्लब ने सोशल साइट ट्विटर के माध्यम से बताया कि 35 वर्षीय रोनाल्डिन्हो ने खुद क्लब के अध्यक्ष यूरीको मिरांडा से कहा कि वह वास्को से जुड़ना चाहते हैं। वास्को क्लब पूर्व में चार बार ब्राजीलियाई सेरी-ए खिताब जीत चुका है।
मिरांडा के अनुसार रोनाल्डिन्हो से करार की प्रक्रिया काफी आगे बढ़ चुकी है और करीब-करीब यह तय है कि वह जल्द ही वास्को क्लब से जुड़ जाएंगे।
रोनाल्डिन्हो पिछले साल सितंबर में मेक्सिको के क्वेरेटारो से जुड़े थे और 25 मैचों में आठ गोल दागे।
dharmpath.com dharmpath