कोलोन, 23 जून (आईएएनएस)। जर्मन फुटबाल क्लब कोलोन ने स्टाडे रेनियास के लिए खेलने वाले स्ट्राइकर फिलिप होसिनेर के साथ करार किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक कोलोन ने आस्ट्रिया निवासी होसिनेर के साथ एक सत्र के लिए लोन पर आधारित करार किया है।
कोलोन ने बीते सत्र में भी होसिनेर के साथ करार की इच्छा जाहिर की थी लेकिन रेनल ट्यूमर के कारण होसिनेर मेडिकल टेस्ट में नाकाम हुए थे।
रेनल ट्यूमर के कारण होसिनेर 2014 की गर्मियों से आज तक रेनियास के लिए सिर्फ 12 मैच खेल सके हैं। वह आस्ट्रिया वेन से रेनियास आए थे।
होसिनेर ने वेन के लिए 61 मैचों में 41 गोल किए थे। कोलोन के मौजूदा कोच पीटर स्टोएगर उस समय वेन के कोच हुआ करते थे।
dharmpath.com dharmpath