रेल सेवाएं 7वें दिन भी प्रभावित, बुधवार को 2 गाड़ियां रद्द

भोपाल, 23 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पश्चिम मध्य रेलवे के इटारसी जंक्शन के रूट रिले इंटरलॉकिंग (आरआरआई) सिग्नल सिस्टम में लगी आग से रेल परिवहन सेवाएं सातवें दिन भी प्रभावित है। मंगलवार को जहां 72 गाड़ियां रद्द रहीं, वहीं बुधवार 24 जून को दो गाड़ियां रद्द रहेंगी।

पश्चिम मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि बुधवार 24 जून को गाड़ी संख्या 12976 जयपुर-मैसूर एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 12807 विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेंगी।

आरआरआई में आग लगने के बाद मरम्मत का कार्य जारी है। हालात धीरे-धीरे सुधरने लगे हैं। मंगलवार को हालांकि 72 गाड़ियां रद्द रहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493