यूरोप के सर्वाधिक बुजुर्ग नजर सिंह नहीं रहे

लंदन, 23 जून (आईएएनएस)। यूरोप के सर्वाधिक बुजुर्ग व्यक्ति नजर सिंह का भारत में निधन हो गया है। सिंह ने बमुश्किल 15 दिन पहले अपना 111वां जन्मदिन मनाया था।

डेली मेल द्वारा मंगलवार को जारी रपट के अनुसार, नजर सिंह के नौ बच्चे, 34 पोते और 63 पड़पोते हैं। उन्होंने शनिवार तड़के भारत में अंतिम सांस ली।

वह पंजाब में 1904 में पैदा हुए थे और 50 वर्षो से इंग्लैंड के निवासी थे। वह अपने एक बेटे के साथ रहने के लिए 1989 में पूर्वोत्तर चले गए थे।

नजर के पोते हरविंदर गिल ने सुंदरलैंड के अशब्रूक से कहा कि शनिवार तड़के भारत में उनका निधन हो गया। वह परिवार के साथ समय बिताने वहां गए थे।

गिल ने कहा, “वह एक अतुलनीय व्यक्ति थे। उन्होंने बहुत खुशनुमा और समृद्ध जीवन जीया। पिछले कुछ सप्ताहों से वह थोड़ा बीमार थे। उन्हें निमोनिया हो गया था, लेकिन वह एक लड़ाके थे। दुर्भाग्यवश उनका निधन हो गया। फादर्स डे से ठीक पहले शनिवार तड़के।”

सिंह ने इसके पहले कहा था कि उनकी लंबी उम्र के पीछे एक मजबूत परिवार, अच्छा भोजन और खुशहाली थी।

नजर सिंह घर के बाहर रहना पसंद करते थे, दूध और बादाम का तेल पीते थे। वह फल खाते थे और हर रात व्हिस्की का एक घूंट लेते थे।

उनके परिवार ने कहा कि उनका कभी कोई ऑपरेशन नहीं हुआ, उनके कुछ प्राकृतिक दांत मौजूद थे और उनकी श्रवण शक्ति बरकरार थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493