अश्विन भट्ट स्विस एयरलाइंस कार्गो कारोबार के प्रमुख बने

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस ने मंगलवार को कहा कि उसने अश्विन भट्ट को अपने कार्गो कारोबार का प्रमुख बनाया है। उनकी नियुक्ति एक अक्टूबर से प्रभावी होगी।

कंपनी के मुताबिक, भट्ट अभी स्विस वर्ल्डकार्गो कारोबार में वैश्विक क्षेत्र प्रबंधन के प्रमुख हैं। नए पद पर वह ओलिवर इवांस की जगह लेंगे।

46 वर्षीय भारतीय नागरिक भट्ट स्विस वर्ल्डकार्गो से 2002 में जुड़े थे।

स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस के मुख्य कार्यकार्यकारी अधिकारी हैरी होमिस्टर ने कहा, “अश्विन भट्ट कार्गो क्षेत्र के जाने-माने विशेषज्ञ हैं।’

उन्होंने कहा, “हम नए पद पर उनके लिए हर प्रकार की सफलता और संतोष की शुभकामना करते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493