इटारसी जंक्शन अग्निकांड : बुधवार को 67 गाडियां रद्द

भोपाल, 24 जून (आईएएनएस)। पश्चिम-मध्य रेलवे के मध्य प्रदेश स्थित भोपाल मंडल के इटारसी जंक्शन में रूट रीले इंटरलॉकिंग (आरआरआई) सिग्नल सिस्टम में आग लगने की घटना के आठ दिन बाद भी यहां रेल परिवहन सेवाएं सामान्य नहीं हो पाई हैं। रेलवे प्रशासन ने बुधवार 24 जून को 67 रेलगाड़ियां रद्द कर दी हैं, वहीं पांच रेलगाड़ियों के मार्ग बदल दिए गए हैं।

पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, आरआरआई में आग लगने के बाद से इटारसी स्टेशन से गुजरने वाली रेलगाड़ियों का यातायात प्रभावित हो रहा है। यही कारण है कि बुधवार को 67 रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया है और पांच रेलगाड़ियों के मार्ग में बदलाव किया गया है।

पिछले बुधवार को इटारसी जंक्शन के आरआरआई में आग लग गई थी, जिसके बाद से अब तक इटारसी स्टेशन से गुजरने वाली गाड़ियों का परिचालन बाधित है। लिहाजा कई रेलगाड़ियों को रद्द करना पड़ रहा है और कई का मार्ग बदलना पड़ रहा है। दुर्घटना के आठ दिन गुजरने के बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है। रेलवे प्रशासन के अनुसार अब भी स्थिति पूरी तरह सुधरने में 25 से 30 दिन का समय लग सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493