बेंगलुरू, 24 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पूरी तरह से सक्रिय हो जाने के कारण भारी बारिश जारी है।
मौसम विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मलनाड क्षेत्र और घाट इलाके में भारी बारिश हुई है, जबकि कोदागु जिले के मादिकेरी और चिकमंगलूर जिले के अगुम्बे में मूसलधार बारिश हुई है।
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, तटीय कर्नाटक, दक्षिण कर्नाटक और उत्तरी कर्नाटक के अधिकांश इलाकों में गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।
मछुआरों को समुद्र की गहराई में नहीं उतरने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग ने बेंगलुरू शहर में बादल घिरे रहने और एक-दो चरण में बारिश तथा हल्की बारिश के आसार जताए हैं।
शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
बेंगलुरू में मंगलवार को 4.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
शहर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath