मुकुल देव ने अभिनेत्री आरती को श्रद्धांजलि दी

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। ‘दस्तक’, ‘जल’ और ‘आर. राजकुमार’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके अभिनेता मुकुल देव ने यहां अपनी आगामी तेलुगू फिल्म ‘ऑपरेशन ग्रीन हंट’ की पहली झलकी के लांच मौके पर दिवंगत सह-अभिनेत्री आरती अग्रवाल को श्रद्धांजलि दी।

भरत परेपल्ली निर्देशित यह फिल्म आरती की आखिरी फिल्म है। यह नक्सली अभियान पर आधारित है।

मुकुल ने सोमवार को कहा, “हम सहकर्मी और अच्छे दोस्त थे। उनकी याद आने से कहीं ज्यादा मुझे उनके लिए बुरा लग रहा है। उनका असमय निधन हो गया और मुझे इसका दुख है। इसलिए हम यह फिल्म उनकी याद में रिलीज कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “आरती फिल्म से काफी जुड़ गई थीं। वह चाहती थीं कि यह रिलीज हो, क्योंकि इसका विषय विवादास्पद है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493