क्षेत्रीय फिल्मों की विषय वस्तु ज्यादा बढ़िया : अनिल

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों में धाक जमा चुके ‘झकास’ अभिनेता अनिल कपूर का मानना है कि क्षेत्रीय फिल्मों की विषय वस्तु हिंदी फिल्मों से बेहतर है।

अनिल ने यहां सोमवार को आगामी मराठी फिल्म ‘मनातल्या उन्हत’ के संगीत लांच पर कहा, “क्षेत्रीय फिल्मों की विषय वस्तु हिंदी फिल्मों से बेहतर है। वर्तमान में क्षेत्रीय फिल्मों की विषय वस्तु विशेषकर मैंने जो देखी और सुनी हैं, वे सच में बहुत बढ़िया हैं। मराठी फिल्मों की विषय वस्तु लाजवाब है।”

उन्होंने कहा, “मैंने अर्से पहले अपनी पहली मराठी फिल्म की। यह लक्ष्मीकांत बेर्डे की ‘हमाल दे धमाल’ थी। मुझे अगर किसी अच्छी मराठी फिल्म में अभिनय करने या उसे बनाने का प्रस्ताव मिला, तो ऐसा करके खुशी होगी। मैं पूरी तरह से मराठी हूं। मेरा जन्म यहां हुआ, इसलिए मैं मराठी फिल्मों में काम करना चाहूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493