नाइजीरिया : 12 वर्षीय आत्मघाती हमलावर ने ली 10 की जान

अबुजा, 24 जून (आईएएनएस)। नाइजीरिया के योबे राज्य में 12 साल की एक आत्मघाती हमलावर बच्ची ने बम विस्फोट कर 10 लोगों की जान ले ली और 20 से अधिक को घायल कर दिया।

‘नाइजीरियन गार्डियन’ की रिपोर्ट के अनुसार, आत्मघाती विस्फोट मंगलवार को योबे राज्य के गुज्बा कस्बे में स्थित एक बाजार में हुआ।

मौके पर मौजूद एक चालक हुसैनी इब्राहिम ने कहा, “मैंने आत्मघाती हमलावर को देखा था, वह 12 साल से अधिक उम्र की नहीं होगी।”

उसने बताया, “वह (आत्मघाती हमलावर) बाजार में गई और सीधा अनाज अनुभाग की ओर बढ़ने लगी। उसने व्यापारियों और ग्राहकों के बीच खुद को विस्फोटक से उड़ा लिया।”

हमला बोको हराम के आतंकवादी संगठनों द्वारा इस्तेमाल किए गए तरीकों से मिलता-जुलता था। इस साल की शुरुआत से ही बोको हराम अपने नियंत्रण वाले ज्यादातर इलाकों पर से अधिकार खोता जा रहा था, जिसके बाद से उसने आत्मघाती हमलों का सहारा लेना शुरू कर दिया है।

जनवरी में इसी तरह के एक मामले में 10 साल की एक बच्ची ने नाइजीरिया के बोर्नो राज्य की राजधानी मैदुगुरी में आत्मघाती बम विस्फोट कर 19 लोगों की जान ले ली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493