छठा जागरण फिल्मोत्सव 1 जुलाई से

नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। छठे जागरण फिल्म उत्सव का आगाज एक जुलाई को होगा। यह पांच जुलाई तक राजधानी दिल्ली के सिरीफोर्ट सभागार में आयोजित होगा। इसकी थीम ‘खुशी’ है। दिल्ली के बाद यह देशभर के 15 शहरों का सफर करते हुए मुंबई में संपन्न होगा।

छठे जागरण फिल्मोत्सव का आगाज निर्देशक नीरज घैवन की चर्चित फिल्म ‘मसान’ के प्रीमियर से होगा। इस दौरान घवन और फिल्म के कलाकार भी मौजूद रहेंगे। फिल्म इससे पूर्व कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में सम्मानित हो चुकी है। फिल्म में जाने-माने अभिनेता संजय मिश्रा, अभिनेत्री ऋचा चड्ढा, नवोदित अभिनेता विक्की कुशाल और श्वेता त्रिपाठी अहम भूमिका में हैं। फिल्मोत्सव में कई प्रतिष्ठित भारतीय और विदेशी फिल्में देखने को मिलेंगी।

जागरण फिल्मोत्सव के रणनीतिक सलाहकार मनोज श्रीवास्तव ने एक बयान में कहा, “इतनी प्रतिष्ठित और बहुमूल्य फिल्म से फिल्मोत्सव का आगाज एक सम्मान की बात है। ‘मसान’ तो बस शुरुआत है। इस साल फिल्मोत्सव में फिल्म प्रतिनिधियों के लिए बहुत कुछ है।”

दिल्ली और मुंबई के अलावा कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, वाराणसी, आगरा, मेरठ, देहरादून, हिसार, लुधियाना, पटना, रांची, जमशेदपुर, रायपुर, इंदौर और भोपाल में भी फिल्मों का प्रदर्शन होगा। यह देश का अकेला फिल्म महोत्सव है, जिसके तहत अलग-अलग शहरों में फिल्मों का प्रदर्शन होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493