मेलबर्न, 24 जून (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया की अंडर-19 क्रिकेट टीम अगले महीने इंग्लैंड का दौरा करेगी। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने बुधवार को यह जानकारी दी।
इस दौरे के लिए आस्ट्रेलिया की टीम को अगले साल बांग्लादेश में होने वाले यू-19 विश्व कप को ध्यान में रखकर चुना गया है।
सीए के राष्ट्रीय टैलेंट मैनेजर ग्रेग चैपल के अनुसार इस दौरे से युवा खिलाड़ियों को बेहतर अनुभव प्राप्त होगा।
चैपल ने कहा, “हमने दो महीने पहले पर्थ में इंग्लैंड के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करने वाली टीम में कुछ बदलाव किए हैं। अगले साल होने वाले विश्व कप को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।”
आस्ट्रेलियाई यू-19 टीम 25 जुलाई को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी और करीब एक महीने के दौरे के बाद 24 अगस्त को वापस लौटेगी। इस टीम के कोच सीए के हाई परफॉरमेंस डायरेक्टर और इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ग्रीम हिक तथा पूर्व गेंदबाज जोए डावेस होंगे।
dharmpath.com dharmpath