चण्डीगढ़, 24 जून (आईएएनएस)। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन ऑयल ने बुधवार को कहा कि वह हरियाणा के फरीदाबाद में 300 करोड़ रुपये के शुरुआती निवेश से एक शोध एवं विकास परियाजना स्थापित करेगी।
एक अधिकारी ने बताया कि 2019 तक निवेश का आकार बढ़ाकर 900 करोड़ रुपये कर दिया जाएगा।
हरियाणा के उद्योग मंत्री अभिमन्यु ने एक बयान में कहा कि कंपनी के इस प्रस्ताव को राज्य सरकार द्वारा गठित भूखंड आवंटन की उच्चस्तरीय समिति से मंजूरी मिल गई है।
dharmpath.com dharmpath