नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होगा। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
देश में इस समय चल रहे कई विवादित मुद्दों के कारण आगामी मानसून सत्र के हंगामेदार होने की पूरी सभावना है।
अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “संसदीय मामलों की केंद्रीय समिति ने आज (बुधवार) बैठक की और मानसून सत्र के लिए तारीख निर्धारित की।”
अधिकारी ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने की।
मानसून सत्र 13 अगस्त तक चलेगा और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी की मदद करने को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए गए विवाद सहित अनेक मुद्दों के कारण मानसून सत्र के बेहद हंगामे वाला रहने की संभावना है।
इससे पहले मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू किए जाने का प्रस्ताव था, लेकिन ईद को देखते हुए इसे 21 जुलाई से शुरू करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में संसदीय कार्य मंत्री एम. वेंकैया नायडू, कानून मंत्री डी. वी. सदानंद गौड़ा और उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान मौजूद थे।
dharmpath.com dharmpath