लंदन, 24 जून (आईएएनएस)। वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन में पुरुष एकल वर्ग में सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त सर्बिया के नोवाका जोकोविक को तथा महिला एकल वर्ग में सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स को शीर्ष वरीयता दी गई है।
विंबलडन की शुरुआत 29 जून से शुरू हो रही है।
पूर्व सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त स्पेन के स्टार राफेल नडाल को बीते दिनों खराब फॉर्म के कारण 10वीं वरीयता दी गई है।
शीर्ष ब्रिटिश खिलाड़ी एंडी मरे की तीसरी वरीयता, जबकि 17 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके स्विस दिग्गज रोजर फेडरर को दूसरी वरीयता दी गई है।
नडाल को मिली 10वीं वरीयता का आशय है कि अंतिम-16 दौर में उन्हें शीर्ष वरीय खिलाड़ियों का सामना करना पड़ सकता है।
वहीं मरे को सेमीफाइनल में फेडरर या जोकोविक का सामना करना पड़ सकता है।
dharmpath.com dharmpath