‘आतंकवादियों का सहारा ले रहा राजग’

नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर आरोप लगाया कि वह पूर्वोत्तर के राज्यों में आतंकवादी समूहों का इस्तेमाल कर कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगाड़कर कांग्रेस की चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता वी. नारायणसामी ने कहा, “(केंद्रीय) गृह मंत्रालय और केंद्रीय गृहराज्य मंत्री पूर्वोत्तर के राज्यों में कानून-व्यवस्ता में बाधा उत्पन्न करने में प्रत्यक्ष रूप से शामिल हैं।”

नारायणसामी कांग्रेस के नेता हैं और उनके पास पूर्वोत्तर के सातों राज्यों का प्रभार हैं। पूर्वोत्तर के सात राज्यों में से मिजोरम, मणिपुर, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है।

नारायणसामी ने आरोप लगाया, “अरुणाचल प्रदेश में कुछ आतंकवादी समूह केंद्रीय गृहराज्य मंत्री (किरण रिरिजू) के बहुत करीब हैं, हमारी सरकार को अस्थिर करने की गतिविधियों में रिरिजू प्रत्यक्ष रूप से शामिल हैं। वे लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं। गृह मंत्रालय, गृहराज्य मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इन गतिविधियों में शामिल हैं। यह सब काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सहमति से हो रहा है।”

रिरिजू ने हालांकि कांग्रेस पार्टी के आरोपों को ‘मजाक’ करार दिया है।

रिरिजू ने आईएएनएस से कहा, “यह एक मजाक है और इसे गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। किसी ऐसे व्यक्ति की बात को ज्यादा तवज्जो देने की जरूरत नहीं है जिसे लोगों का समर्थन प्राप्त न हो।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493