बिहार : संदिग्ध परिस्थिति में अंचल अधिकारी की मौत

किशनगंज, 24 जून (आईएएनएस)। बिहार के किशनगंज जिले के कोचाधामन के अंचल पदाधिकारी विभू विश्वनाथ की बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उनका शव उनके सरकारी आवास के एक कमरे से बरामद किया गया।

किशनगंज, 24 जून (आईएएनएस)। बिहार के किशनगंज जिले के कोचाधामन के अंचल पदाधिकारी विभू विश्वनाथ की बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उनका शव उनके सरकारी आवास के एक कमरे से बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, अंचल अधिकारी का शव रस्सी के फंदे से लटका हुआ उनके आवास के एक कमरे में पाया गया। उनके शरीर पर मौजूद कपड़े में खून के धब्बे थे।

किशनगंज के पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने बताया कि मौत के बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी है। उन्होंने कहा कि यह आत्महत्या है या हत्या, अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम बुलाई गई है तथा शव के पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सकों की एक टीम गठित की गई है।

उल्लेखनीय है कि विश्वनाथ ने पिछले महीने ही कोचाधामन अंचल अधिकारी का पदभार संभाला था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493