ऋतिक ने ‘मोहनजोदड़ो’ में पूरी ताकत झोंकी : गोवारिकर

मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। आशुतोष गोवारिकर अपने निर्देशन की आगामी फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ में ऋतिक रोशन के स्टंट से बहुत प्रभावित हुए हैं। उनका कहना है कि ऋतिक ने स्टंट में अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

गोवारिकर ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, “ऋतिक के लिए उनके कंधे की चोट की वजह से ‘मोहनजोदड़ो’ बेहद चुनौतीपूर्ण रही है। हमने उनकी चोट और न बढ़े, इसका पूरा ख्याल रखने की कोशिश की। वह जटिल स्टंट को करने में अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं।”

फिल्म एक प्रेम कहानी बताई गई है, लेकिन गोवारिकर का कहना है कि रोमांच और मारधाड़ इसकी कहानी के पर्याय हैं।

‘मोहनजोदड़ो’ के मौजूदा शूटिंग शेड्यूल के बारे में उन्होंने कहा, “अब तक शूटिंग बढ़िया चल रही है। हम सितंबर में शूटिंग पूरी कर लेंगे।”

सिंधु घाटी सभ्यता की पृष्ठभूमि वाली ‘मोहनजोदड़ो’ एक ऐतिहासिक प्रेम कहानी है। इसमें ऋतिक नवोदित अभिनेत्री पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493