कोपा अमेरिका : उरुग्वे को हराकर चिली सेमीफाइनल में पहुंचा

सैंटियागो, 25 जून (आईएएनएस)। मौरिसियो इस्ला के गोल की मदद से चिली ने बुधवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उरुग्वे को 1-0 से हराकर कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

युवेंतस के फुलबैक इस्ला मैच का एकमात्र गोल खेल शुरू होने के नौ मिनट बाद किया। इससे ठीक पहले उरुग्वे के फारवर्ड एडिसन कावानी को दूसरा पीला कार्ड दिखाया गया।

कावानी के मैदान से बाहर जाने के बाद उरुग्वे की टीम असहाय नजर आई। उसकी मुश्किल यहीं समाप्त नहीं हुई। जार्ज फुसिल को मैदान से बाहर कर दिया गया।

अब मेजबान चिली गुरुवार को बोलीविया और पेरू के बीच होने वाले दूसरे क्वार्टर फाइनल पर नजर रखेगा।

कोच जार्ज सैम्पाउलो की टीम पहली बार कोपा अमेरिका खिताब जीतने के लिए प्रयासरत है। चिली की टीम 20वीं बार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493