मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती सप्ताहांत में अपने निर्देशन की फिल्म ‘एबीसीडी 2’ की 60 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई से उत्साहित निर्देशक रेमो डिसूजा अब इस फ्रेंचाइजी की और फिल्में बनाने की सोच रहे हैं।
रेमो ने ‘एबीसीडी 2’ की रिलीज के पांच दिन बाद मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, “मैं फिलहाल सिर्फ ‘एबीसीडी 2’ की सफलता का लुत्फ उठा रहा हूं। मैं कुछ दिन तक इसी अहसास के साथ रहना चाहता हूं।”
उन्होंने कहा, ‘प्रशंसक मुझ पर जितना अधिक प्यार लुटाएंगे, मैं उतना ही सहयोग और सराहना महसूस करूंगा। अगर ऐसा हुआ, तो मैं यकीनन इस फ्रेंचाइजी की और फिल्में.. ‘एबीसीडी 3’ और ‘एबीसीडी 4’ बनाऊंगा।”
कुछ फिल्म समीक्षकों ने इसकी पटकथा में कई झोल बताए हैं, हालांकि नृत्य दृश्यों के बेहतरीन चित्रांकन को लेकर किसी को कोई संदेह नहीं है।
dharmpath.com dharmpath