मास्को, 25 जून (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने कई विदेशी वस्तुओं के आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को एक साल के लिए आगे बढ़ा दिया।
समाचार एजेंसी तास के मुताबिक पुतिन ने कहा, “सरकार ने मुझे एक पत्र भेजकर कुछ साझेदार देशों के की कार्रवाइयों के विरुद्ध उठाए गए कदमों की अवधि बढ़ाने के लिए कहा। इस पत्र के मुताबिक आज मैंने रूसी फेडरेशन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कुछ निश्चित आर्थिक कदमों को विस्तार देने के लिए एक आज्ञापत्र पर हस्ताक्षर कर दिया है।”
यूरोपीय संघ ने एक अगस्त 2014 को यूक्रेन और क्रीमिया से संबंधित घटनाक्रमों पर रूसी फेडरेशन पर प्रतिबंध लगा दिया था।
dharmpath.com dharmpath