मोंचेनग्लादबाक (जर्मनी), 25 जून (आईएएनएस)। जर्मन फुटबाल क्लब बोरूसिया मोंचेनग्लादबाक ने युवा डिफेंडर निक इल्वेदी के साथ करार किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 18 साल के इल्वेदी ने स्विस क्लब एफसी ज्यूरिख का साथ छोड़ते हुए बुधवार को मोंचेनग्लादबाक के साथ चार साल का करार किया।
स्विस अंडर-19 टीम के कप्तान इल्वेदी ने 18 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। वह पांच यूरोपीयन लीग मैचों में एक गोल कर चुके हैं और एक गोल करने में मदद कर चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath