लता ने 91वीं जयंती पर मदन मोहन को याद किया

मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर ने गुरुवार को दिवंगत संगीतकार मदन मोहन को उनकी 91वीं जयंती पर याद किया।

लता (85) ने गजलों में तलत महमूद और मोहम्मद रफी की आवाज का इस्तेमाल करने वाले मदन मोहन को याद कर उनके बारे में ट्विटर पर लिखा।

उन्होंने मदन मोहन के लिखे और अपने गाए गाने ‘रस्म-ए-उल्फत’ का एक वीडियो के साथ एक अपनी टिप्पणी पोस्ट की। इसमें उन्होंने लिखा, “नमस्कार। आज मेरे भैया मदन मोहन जी की 91वीं जयंती है। उनकी याद को मैं पुष्पांजलि अर्पित करती हूं और उनको नमन करती हूं।”

मदन मोहन 14 जुलाई, 1975 को दुनिया को अलविदा कह गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493