दिल्ली सरकार ने 41,129 करोड़ का बजट पेश किया (लीड-1)

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने गुरुवार को 2015-16 के लिए 41,129 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इसमें शिक्षा के लिए 9,836 करोड़ रुपये आवंटित किया गया।

शिक्षा क्षेत्र को आवंटन गत कारोबारी वर्ष के मुकाबले 106 फीसदी बढ़ाया गया है।

बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को 4,787 करोड़ रुपये और परिवहन को 5,085 करोड़ रुपये दिया गया है।

बिजली और पानी सब्सिडी के लिए 1,690 करोड़ रुपये अलग किए गए हैं। यह आप का प्रमुख चुनावी वादा था।

यह आप सरकार का पहला पूर्ण बजट है। इसे राज्य के वित्तमंत्री मनीष सिसोदिया ने पेश किया और इसे देश का पहला ‘स्वराज बजट’ बताया।

पिछले साल दिल्ली में इस माह राष्ट्रपति शासन लागू था और केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने वर्ष 2014-15 के लिए 36,776 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था।

सिसोदिया ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र का राशि आवंटन बढ़ाया जाना इस बात का संकेतक है कि आप सरकार राष्ट्रीय राजधानी में शिक्षा का स्तर बेहतर करने के प्रति गंभीर है, जबकि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने शिक्षा बजट में कटौती कर दी है और डिग्री विवाद में घिरीं स्मृति ईरानी को देश की शिक्षा की जिम्मेदारी सौंप रखी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493