पुलिस के अनुसार, बीरा गांव निवासी राजकुमार यादव के 10 साल के बेटे गुड्डू व 8 साल के बेटे राहुल तथा चचेरा भाई रामलखन के 7 साल के बेटे राम मनोहर अपने जानवरों को पानी पिलाने के लिए यमुना नदी के किनारे गए थे। इसी बीच कुछ जानवर नदी के बाहर नहीं निकल रहे थे, जिन्हें निकालने को बच्चे नदी के अंदर पहुंच गए और मवेशी निकालने के चक्कर में नदी में गहरे पानी में चले गए। और बच्चे डूब गए।
परिजनों ने काफी खोजबीन की, मगर बच्चों का कोई पता नहीं चला। इसी बीच कमासिन थाना की पुलिस फोर्स ने गोताखोरों की मदद से भी बच्चों को खोजने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
अब ताजा घटनाक्रम में किशनपुर घाट में दो बच्चों के शव कुछ दूरी पर पड़े मिले। इसी दौरान नदी के किनारे काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए और पीड़ित परिवार वालों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस बीच दादों पुलिस चौकी के सिपाही व परिजन शव को लेकर अपने घर लौट गए।
dharmpath.com dharmpath