उप्र : प्रेमी शादी से मुकरा, प्रेमिका गला रेतकर हुई लहूलुहान

पुलिस ने बताया कि पचपेड़वा के मालदा गांव निवासी 16 साल की एक किशोरी का गांव के रहने वाले मकबूल अहमद से कई माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवारवालों को जब पता चला, तो उन्होंने दोनों की शादी तय कर दी। मगर प्रेमी अब शादी के वादे से मुकर गया।

पुलिस के मुताबिक, मकबूल अहमद ने प्रेमिका से शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद किशोरी मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। किशोरी ने कथित तौर पर बुधवार को धारदार हथियार से अपना गला रेत लिया। परिवार वालों की नजर जब उस पर पड़ी, तो उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493