बिहार : मध्याह्न भोजन से 50 बच्चे बीमार

पटना, 25 जून (आईएएनएस)। बिहार के पटना जिले के एक सरकारी स्कूल में मध्याह्न भोजन खाने से गुरुवार को 50 बच्चे बीमार पड़ गए।

जिले के एक अधिकारी ने कहा, “नौबातपुर खण्ड के तंगरैला गांव स्थित एक पूर्व-माध्यमिक स्कूल में भोजन करने के तुरंत बाद बच्चों ने पहले बेचैनी की शिकायत की, उसके बाद उन्हें उल्टी होने लगी और कुछ बच्चे बेहोश भी हो गए।”

अधिकारी ने कहा कि सभी बीमार बच्चों को पटना से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नौबातपुर में भर्ती कराया गया।

अधिकारी ने कहा, “सभी बच्चों को गुरुवार रात तक छुट्टी दे दी जाएगी।”

पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए भोजन के नमूने इकट्ठे कर लिए हैं।

जिन चिकित्सकों ने बच्चों का उपचार किया है उन्हें उनके शरीर में जहर का कोई संकेत नहीं मिला है।

अधिकारी ने बताया, इस सप्ताह की शुरुआत में बिहार के भोजपुर और मुजफ्फरपुर जिलों में स्थित दो सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन खाने के बाद 72 बच्चे बीमार पड़ गए थे। उन्हें परोसे गए खाने में छिपकली पाई गई थी।

2013 में सारण जिले में मध्याह्न भोजन खाने के बाद 23 छात्रों की मौत हो गई थी।

बिहार के 72,000 स्कूलों में 1.6 करोड़ छात्रों को प्रतिदिन मध्याह्न भोजन परोसा जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493