एजाक्स लौटे डिफेंडर हीटिंगा

द हेग, 26 जून (आईएएनएस)। एजाक्स ने डिफेंडर जॉन हीटिंग के साथ करार की पुष्टि की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 31 साल के हीटिंगा का करार हेर्था बीएससी के साथ जून 2016 तक के लिए था लेकिन वह फ्री ट्रांसफर के तौर पर जर्मन क्लब का साथ छोड़ रहे हैं।

एजाक्स के साथ हीटिंगा ने एक सत्र का करार किया है। इस करार में एक साल के विस्तार की सम्भावना रखी गई है।

बीते साल हीटिगा ने एवर्टन से हेर्था का रुख किया था और इसी दौरान वह एक साल के लोन पर आधारित करार के तहत फल्हम के लिए भी खेले थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493